क्राइम
तेज रफ्तार डंफर ने जमुनिया में 2 युवाओं की मारी टक्कर
सिलवानी। राजमार्ग 44 पर इन दिनों रेत के डंफरों की अंधी रफ्तार आम आदमियों के लिए डरा रही है डंफरों की तेज रफ्तार का शिकार आम आदमी बन रहा है । शनिवार की रात्रि में ग्राम जमुनिया में एक तेज रफ्तार से आ रहे डंफर क्रमांक MP40 HA 0319 ने साइड से जा रहे वीरेंद्र पिता जालम सिंह , मनोज पिता शिवदास को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से वीरेंद्र को सिर में चोट आई है। नगर सुरक्षा समिति एवं ग्रामवासियों के सहयोग से घायलों को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुँचाया गया । एवं ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जानकारी मिलने और मौके टीआई मायासिंह पहुंची और डंफर सिलवानी थाने लाया गया। पुलिस प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।



