मध्य प्रदेश
चैत्र नवरात्र वर्ष प्रतिपदा पर हिन्दू समाज ने निकाला विशाल चल समारोह
रिपोर्टर : दिलीप गुप्ता
बम्होरी। सिलवानी तहसील के कस्बा बम्होरी में भारतीय नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर हिंदू समाज ने विशाल चल समारोह निकाला गया, जो माता मंदिर से प्रारंभ होकर दिलहारी बस स्टैंड, मेघनगर, अवंती बाई चौराहा, रेंज चौराहा से होते हुए झंडा चौक मेन मार्केट मैं पहुंचा। चल समारोह का नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं भगवा ध्वज की पूजा की झंडा चौक पर भारत माता की आरती की गई चल समारोह में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



