मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर कुण्डाली में धूमधाम से मनाया गया हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा

रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी।
शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर कुण्डाली में हिन्दू नव वर्ष चैत्र नवरात्रि एवं गुड़ी पड़वा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के ब्लॉक उपाध्यक्ष हरि सिंह लोधी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यापर्ण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गईं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्कूल प्रचार्य एवम उपस्थित गणमान्य नागरिकों द्वारा सभी भैया बहिनो को हिन्दू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी वही कार्यक्रम में संयोजक हरिशंकर राय द्वारा हिंदू नववर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी एवं भगवान श्रीराम एवं धर्मराज युधिष्टर का राज्याभिषेक वर्ष प्रतिपदा को हुआ था इसलिए हिंदू संस्कृति के अनुसार इस दिन हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा के रूप में मनाते हैं कार्यक्रम के अंत मे मुख्यातिथि द्वारा सभी स्कूल के सभी भैया बहिनो को कलम भेंट कर मुह मीठा कराया। कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र लोधी द्वारा किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्कूल प्रचार्य शिवराज रघुवंशी सुप्यार सिंह लोधी, थान सिंह लोधी, छोटेवीर मेहरा, गजेंद्र लोधी, लालजी राम लोधी, छिदामी लोधी, गजराज लोधी सहित स्कूल परिवार उपस्थित रहा ।

Related Articles

Back to top button