मध्य प्रदेश

स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग बढ़ाने पर जोर, दोनों फव्वारों को कराया चालू

सिलवानी। सिलवानी नगर परिषद का पदभार संभालते ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेन्द्र शर्मा द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत सफाई व्यवस्था व्यवस्थित कराया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत कर्मचारियों के सफाई व्यवस्था के लिए पांच आदेश जारी कर कर्मचारियों को काम पर मुस्तैदी से लगाया गया है। नगर में गंदगी का साम्राज्य था उसे मौके पर ही जाकर तत्काल हटवाया जा रहा है, नगर के दोनों फव्वारे जो कि नगर की शोभा बढ़ाते थे कई दिनों से बंद पड़े थे जिन की साफ-सफाई की करवाई जाकर दोनों फव्वारों को चालू कराया गया है। सुलभ शौचालय में कबाड़ से जुगाड़ कर गमलों में पौधे लगाए हैं जिससे सुलभ शौचालय की शोभा और बढ़ गई है। साथ ही पुराने चार पहिया वाहन के टायरों से झांकी का निर्माण किया गया है जो कि पुलिस थाना प्रांगण के सामने रखी जाकर नगर की शोभा बढ़ाएगी। इसके अलावा टायरों से कुर्सियां तैयार की गई। कबाड़ की सभी पुरानी वस्तुओं को डेंटिंग पेंटिंग किया जाकर रीसाइकिल किया गया है और उन्हें पुनः उपयोग में लाए जाने के लिए व्यवस्था की गई। स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी आरके शर्मा सुबह 6 बजे से ही नगर भ्रमण कर रहे है वहीं रात 10 बजे तक नगर की साफ सफाई व्यवस्था देख रहे है। निकाय के कर्मचारियों को भी आदेश जारी कर सख्त निर्देश दिए हैं किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर निलंबन अथवा काम से बंद किए जाने की कार्रवाई किए जाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा दिए गए हैं। कर्मचारी भी स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 अंतर्गत नगर को प्रथम स्थान पर लाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं साथ ही कबाड़ से जुगाड़ एवं स्वच्छता की बैनर फ्लेक्स प्रिंटिंग आदि अन्य उत्कृष्ट कार्यों में लगे हुए है। साथ ही मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेंद्र शर्मा द्वारा नगर के नागरिकों से अपील की है कि नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में पहले स्थान दिलाने के लिए नागरिक भी अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें सूखा एवं गीला कचरा अलग अलग कंटेनर में डालें नगर को साफ स्वच्छ रखें और नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 मैं नंबर वन बनाएं।

Related Articles

Back to top button