मध्य प्रदेश

जनहित और विकास को समर्पित ऐतिहासिक बजट : अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश के हालिया बजट को लेकर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने इसे अब तक का सबसे बड़ा, जनहितार्थ और ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पूर्ण रूप से जनकल्याण और विकास को समर्पित है तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
रेखा अंजू तिवारी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इस बजट को प्रदेश के हर वर्ग—किसान, युवा, महिला एवं गरीब परिवारों—को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांवों को नई गति और सशक्त आधार मिलेगा।
उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी योजनाओं एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाले प्रावधान अत्यंत सराहनीय हैं। इससे प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा और आर्थिक सशक्तिकरण को बल मिलेगा।
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बजट वृद्धि को उन्होंने ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे समाज के कमजोर वर्गों को मजबूती मिलेगी। उनके अनुसार यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने वाला मील का पत्थर साबित होगा।
समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने प्रदेश सरकार के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट विकास और जनकल्याण की भावना को साकार करने वाला है, जो आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।

Related Articles

Back to top button