मध्य प्रदेश
सेवा भारती समिति जिले की मानदेय बैठक

सिलवानी । नगर के सेम्फोर्ड स्कूल में आयोजित की गई जिसमें जिले की सभी शिक्षिका बैठक में सम्मिलित हुई जैसे रायसेन, सांची, गैरतगंज, सियावास, उदयपुरा, देवरी सभी जगह से संस्कार केंद्र की बहनों के लिए प्रतिमाह वेतन दिया गया। दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाई का डिब्बा बेडशीट सभी बहनों के लिए उपहार स्वरूप दी गई । बैठक में सेवा भारती समिति के विदिशा के भाई राजेश भार्गव, सेवा भारती समिति के अध्यक्ष श्याम साहू बरेली जिला के भाई रंजीत धुर्वे, सेवा भारती सेवा प्रमुख राजकुमार, सेवा भारती समिति की उपाध्यक्ष रत्ना शुक्ला, किशोर सिंह शेखावत, सेवा भारती समिति की बहनों के लिए उपहार प्रदान किए गए और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।



