बैंक को प्रथम स्थान दिलाने वाले शाखा प्रबंधक को हटाया, केशियर को बनाया शाखा प्रबंधक

सिलवानी। यू तो सहकारिता विभाग में जो ज्यादा भ्रष्टाचार करेगा उसको प्रमोशन किया जाता रहा है। ऐसा ही फिर एक मामला सुर्खियों में आया है, जहां शाखा प्रबंधक के अथक प्रयासो से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सिलवानी के प्रबंधक गिरवर सिंह रघुवंशी को 88 प्रतिशत वसूली कर जिले में प्रथम स्थान आने पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन की 58वी वार्षिक साधारण आमसभा 27 सितंबर 2024 शनिवार को जिला मुख्यालय की गई थी, कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायसेन के प्रशासक एवं कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे, सहकारिता सहायक आयुक्त अंजली धुर्वे, जिला महा प्रबंधक एनएन सिंह द्वारा बैंक स्तरीय ऋण वसूली में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शाखा सिलवानी 88 प्रतिशत वसूली के साथ प्रथम आने पर शाखा प्रबंधक गिरवर सिंह रघुवंशी को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया था।
लेकिन जिला सहकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को सिलवानी बैंक को प्रथम स्थान पर आना नागवार गुजरा और बैंक हित में अच्छे काम करने वाले शाखा प्रबंधक गिरवर सिंह रघुवंशी को हटाकर बैंक के केशियर आशीष कुशवाहा को शाखा प्रबंधक बना दिया गया है। जबकि गिरवर सिंह को सुपर वाइजर का दायित्व सौंपा गया। स्पष्ट है शाखा प्रबंधक अब केशियर के नियंत्रण में काम करेगा ।
इस संबंध में जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक एनएन सिंह का कहना है कि गिरवरसिंह रघुवंशी का डिमोशन नहीं किया, उनके पद और सुविधा में कोई कमी नहीं की है। आपके देखने और सुनने का नजरिया है।
जिला सहकारी बैंक के इस निर्णय से अपनी लगन और निष्ठा से काम करने वाले कर्मचारियों में निराशा का माहौल है। वही सहकारी बैंक प्रबंधन का निर्णय जन चर्चा का विषय बना हुआ हैं। लगता है वरिष्ठ अधिकारियों को बैंक हित में काम करने अधिकारी कर्मचारी पसंद नहीं आ रहे है।



