शरद पूर्णिमा पर खीर वितरण के साथ विशाल देवी जागरण और पुरस्कार वितरण संपन्न

ब्यूरो चीफ शब्बीर अहमद
बेगमगंज । हिंदू उत्सव समिति द्वारा शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर रात्रि में गांधी बाजार के विशाल मैदान में खीर वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ श्री गणेश उत्सव श्री दुर्गा उत्सव दशहरा आदि का पुरस्कार वितरण तथा देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुप्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल की मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं के मन में भक्ति का संचार किया।
कार्यक्रम के शुरू में हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, महामंत्री महेश नेमा, संरक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष जैन कंडया ने पूजा अर्चना उपरांत सुप्रसिद्ध भजन गायिका संजो बघेल का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात श्री गणेश वंदना की प्रस्तुति से देवी जागरण की शुरुआत की गई। पहाड़ों के उस्ताद खलीफाओं को सील और तलवार देकर पुरस्कृत किया गया। श्री गणेश उत्सव और श्री नवदुर्गा उत्सव दशहरा आदि पर मूर्ति सज्जा, विद्युत सज्जा, झांकी सज्जा, सहित दशहरा चल समारोह में प्रस्तुत कई झांकियों, भजन मंडलियों, श्री राम रावण दल के पात्रों को पुरस्कार वितरित किए, हिंदू उत्सव समिति के संरक्षकों, संचालकों पूर्व अध्यक्षों एवं पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह भी सम्मिलित हुए और उन्होंने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष राय और उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व अध्यक्षों एवं संरक्षक व संचालकों में मलखान सिंह जाट, राजेंद्र सिंह तोमर, कमल सिंह साहू, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, संदीप विश्वकर्मा, घनश्याम प्रसाद साहू, विजय पहलवान, डॉ. रवि शर्मा, बसंत शर्मा, खुमान सिंह बड़ेदा, बबलू यादव, बबलू महाराज, राजेश यादव, सीएम साहू, संजय सोलंकी, संजय राय, लच्छू महाराज, जुगल किशोर देवलिया, माधो सिंह लोधी, अवधेश पटेल, वीरू यादव, सहित अखाड़े के उस्ताद रामसेवक घोषी व अन्य अखाड़ों के उस्ताद खलीफा संचालक गण और गणमान्य नागरिक
मौजूद थे।



