क्राइम

अनाज दुकान से दिन दहाड़े चोर ने उड़ाए 18 हजार रुपए

वारदात हुई सीसीटीवी में कैद
सिलवानी । मंगलवार को मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में 40 हजार रुपए की असफल लूट के बाद सिलवानी स्टेट हाईवे 15 स्थित सिलवानी बरेली मार्ग पर दिनदहाड़े अज्ञात चोर ने अनाज व्यापारी अजय जैन की रोहित ट्रेडर्स अनाज दुकान को निशाना बनाकर 18 हजार रुपए ले उड़ा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
जानकारी के अनुसार रोहित ट्रेडर्स के मालिक अजय जैन किसी काम से दुकान से बाहर आए थे उस समय दुकान पर कोई नहीं था। कुछ समय बाद व्यापारी लौटकर दुकान आया और काउंटर को देखा तो 18 हजार रुपए गायब थे।
अजय जैन ने बताया कि वह किसी काम से दुकान के बाहर गए थे और कुछ देर में वापिस आए तो काउंटर के दराज से 18 हजार रुपये गायब थे। जो कि अज्ञात चोर द्वारा राशि निकालकर फरार हो गया। उक्त चोर बाइक से आया था और घटना को अंजाम देकर बाइक से भाग गया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर ने दुकान के बाहर चप्पल उतारी और दुकान में घुसकर सभी दराजों को देखा और एक दराज से राशि निकाली जेब में रखी और चप्पल पहनकर बाइक चालू कर भाग गया।
इस संबंध में सिलवानी थाना प्रभारी पूनम सविता ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Back to top button