मध्य प्रदेश

आशा, उषा और सहयोगिनियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल दशहरे मैदान में जारी

रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन।
रायसेन।
आशा, उषा कार्यकर्ताओं और सहयोगिनियों की अपनी विभिन्न सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को उनकी अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है। हड़ताल एकता यूनियन के बैनर तले चल रही दशहरे मैदान में उनकी अनिश्चित कालीन हड़ताल में आशा, उषा और सहयोगी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगों के संबंध में आवाज बुलंद की।
आंदोलन में एकता यूनियन सीटू के अध्यक्ष एटी पद्मनाभन, अध्यक्ष लक्ष्मी कौरव, कृष्ना ठाकुर सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए। धरने में प्रमुख वक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार और मप्र की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा।
जब तक प्रदेश सरकार आशा उषा कार्यकर्ताओं की वेतन मानदेय रूटीनइंटेंटसिव में बढ़ोत्तरी नहीं करती तब तक हमारी अनिश्चित कालीन धरना हड़ताल की जंग जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button