पुलिस ने पकड़ा 1 किलो 286 ग्राम गांजाआरोपी पुलिस की गिप्त में

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया व एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने थाने स्टाफ की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गस्त कस्बा भ्रमण व पेट्रोलिंग के दौरान करोंदी रोड स्थित तालाब के पास ग्राम मडेरा में एक व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे हमराह स्टाफ की घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश बर्मन पिता गुरु दयाल बर्मन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बरोदा थाना उमरियापान का होना बताया । जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 1 किलो 286 ग्राम आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया है और आरोपी का कृत्य धारा 8/20 NDPS ACT का दण्डनीय पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफतार किया गया ।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8,20 NDPS एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में जप्तशुदा मादक पदार्थ गांजा कीमती करीब 15,000 रूपये है।
पुलिस कार्यवाही के दौरान उल्लेखनीय भूमिका उमरियापान
उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय थाना प्रभारी, एएसआई कोदूलाल दाहिया, प्रआर योगेंद्र सिंह राजपूत, प्रआर अजय तिवारी, प्रआर आशीष मेहरा, प्रधान आरक्षक अजय ठाकुर, आरक्षक सतेंद्र चौरसिया,चालक रोहित झरिया की उल्लेखनीय भूमिका रही।



