क्राइम

आपसी विवाद में दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, दोनो घायल, एक रैफर

सिलवानी । तहसील मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर ग्राम साईखेड़ा में शुक्रवार की दोपहर दो संगे भाईयो में खाना बनाने को लेकर आपसी विवाद हो गया जिसमें बड़े भाई मनीष भार्गव ने अपने छोटे भाई संदीप भार्गव पर तवे से जानलेवा हमला कर घायल अवस्था में छोड़ कर बड़ा भाई गांव मे स्थित चौराहे पर पहुंच गया जिसकी जानकारी लगते ही छोटे भाई संदीप भार्गव घायल अवस्था मे चौराहे पर पहुंच कर बड़े भाई मनीष भार्गव पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें मनीष भार्गव गंभीर रूप से घायल हो गया दोनों भाइयों में हुई चाकू बाजी की घटना को लेकर नगर के लोगों द्वारा हंड्रेड डायल तथा सिलवानी पुलिस थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी को दी। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर दोनों सगे भाइयों को घायल अवस्था में हंड्रेड डायल की मदद से सिलवानी सिविल अस्पताल लाया गया जहां दोनों घायलों का उपचार एसडीओपी अनिल मौर्य, सिलवानी थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी की अभिरक्षा में डॉक्टरों द्वारा किया गया।
गंभीर अवस्था में घायल मनीष भार्गव को सिलवानी सिविल अस्पताल में डॉक्टर द्वारा रायसेन
जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं नागरिकों द्वारा बताया गया कि दोनों भाई नशे के आदी बताये जा रहे हैं।
घटना को लेकर सिलवानी थाना प्रभारी जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है और घटना की हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button