मध्य प्रदेशहेल्थ

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर मे धांधली, प्रशिक्षु अकुशल डाक्टरो से कराई डिलेवरी

नवजात शिशु का बांया हाथ शून्य
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर मे इन दिनो भारी अनियमितताये लापरवाही धांधली की शिकायते मिल रही है प्रशिक्षक अनुभवी डाक्टरो की अनुपस्थिति मे उपस्थित प्रशिक्षु डाक्टरो व्दारा पिछले दिनो 12 दिसम्बर 2025 को जल्दबाजी मे की गई डिलेवरी से एक परिवार को लेने के देने पड गये है बताया जाता है की गौरझामर की एक प्रसूति महिला को असामान्य परिस्थितियो के कारण शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर से सागर बुंदेलखंड मेडिकल कालेज रिफर किया गया था जहां गर्भवती महिला की असामान्य स्थिति होने के बाबजूद मेडिकल कालेज मे कुशल डाक्टरो के व्दारा व उनकी देखरेख मे डिलेवरी न कराके वहां उपस्थित अकुशल प्रशिक्षु डाक्टरो से डिलेवरी कराई गई इसमे देवयोग से नवजात बालिका की जान तो बच गयी लेकिन कथित डाक्टरो की घोर लापरवाही के कारण नवजात बालिका के एक बाये हाथ ने काम करना ही बंद कर दिया बांये हाथ मे हरकत नही होने से पूरा परिवार परेशान है प्राइवेट डाक्टरो को दिखाने पर इसमे बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर के प्रशिक्षु डाक्टरो की लापरवाही सामने आई है। इस तरह सागर बुंदेलखंड मेडिकल कालेज मे चल रही प्रशिक्षक डाक्टरो की घोर लापरवाही मनमानी व अनियमितताओ के कारण मरीजो के गम्भीर इलाज व असामान्य डिलेवरी भी उनकी अनुपस्थिति व अनदेखी मे प्रशिक्षु अकुशल डाक्टरो से कराई जा रही है जिसके गम्भीर व दुखद परिणाम सामने आ रहे है यह बेहद चिंता का बिषय है बुंदेलखंड के सागर स्थित बुंदलखंड मेडिकल कालेज मे यदि इस प्रकार की घोर अनियमितताये व लापरवाहियां बरती जायेगी तो फिर तो इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्नचिंह लगना स्वाभाविक है बरिष्ठ अधिकारियो को कथित मामले को संज्ञान मे लेकर इस पर कडी कार्यवाही करना चाहिये जिससे कालेज की साख बची रहे।

Related Articles

Back to top button