मध्य प्रदेश

पशुओं में तेजी से फैल रही लंपि बीमारी, विभाग ने जारी किया अलर्ट

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
रायसेन जिले में पशुओं में फैलने वाली लम्पी बीमारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शासन ने लक्षण दिखते ही गंभीरता से लेकर इलाज के निर्देश दिए है। प्रदेश में लम्पी की रोकथाम के लिए भोपाल के राज्य पशु रोग अन्वेषण प्रयोगशाला और जिला पशु चिकित्सालय रायसेन में कंट्रोल-रूम की स्थापना की गई है।उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएँ डॉ पीके अग्रवाल एनआईएचएसएडी द्वारा लम्पी चर्म रोग से प्रभावित क्षेत्र में एडवाइजरी जारी की जा रही है। संचालक पशुपालन एवं डेयरी ने जिले के पशु चिकित्सालय के समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि रोग के लक्षण पाए जाने पर सभी बायो सिक्यूरिटी, बायो सेफ्टी, वेक्टर कंट्रोल उपाय अपनाएं। पशुपालकों को सुरक्षा और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। संदिग्ध पशु के नमूने तत्काल प्रयोगशाला में भेजें और उदभेद के स्थान से 5 किलोमीटर की परिधि में गोट पॉक्स वेक्सीन से रिंग वेक्सीनेशन और औषधि का पर्याप्त भण्डारण सुनिश्चित करें। सीमावर्ती क्षेत्र की पशु चिकित्सा संस्थाओं, मुख्य ग्राम इकाई, पशु चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन क्षेत्र का दौरा कर सतत निगरानी रखने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button