मध्य प्रदेश

लव जिहाद का मामला राहुल दुबे बनकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया

नरसिंहपुर । गाडरवारा की एक हिंदू युवती को लव जिहाद का शिकार बनाने का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार आरोपी युवक इरफान कुरैशी मंडला का रहने वाला है । ट्रेन में यहां की एक युवती से उसकी मुलाकात हुई । जिसके बाद इरफान ने उसे अपना नाम राहुल दुबे बताकर अपना मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद दोनों की फोन पर बात होने लगी ।
राहुल दुबे बने इरफान ने युवती ने घर से भाग कर शादी करने की योजना बनाई । 2 मार्च को इरफान अपनी कार लेकर गाडरवारा से युवती को ले जाने के लिए यहां आया । यहां से जब युवती उसके साथ जाने के लिए कार में बैठी तो उसे कार में इरफान से राहुल बने युवक का एक परिचय पत्र मिला। जिसे लेकर उसने युवक से अपना विरोध जताया लेकिन युवक उसे अपहरण कर जबरन अपने साथ ले गया । युवती का अपहरण कर आरोपी इरफान कार से उसे वारा सिवनी अपने जीजा के घर ले गया। यहां वह एक दिन रुका।
यहां से युवती को अपने साथ मंडला अपने घर ले गया । मंडला में युवक ने उसका धर्म परिवर्तन कराया और एक मौलवी के माध्यम से निकाह कर लिया। इधर 2 मार्च को यहां से युवती के गायब होने के बाद परिजनों की सूचना पर पुलिस थाना गाडरवारा में गुम इंसान का प्रकरण कायम किया गया था। पुलिस ने 8 मार्च को युवती को मंडला से दस्तयाब कर लिया ।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक इरफान कुरैशी उसकी मां, उसकी बहन, जीजा, मौलवी और उसके मित्र नदीम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने अपहरण बलात्कार सहित अन्य धाराओं के तहत धर्म परिवर्तन एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । दूसरी ओर हिंदू संगठनों ने इस घटना को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।
आरोपी युवक इरफान कुरैशी सहित उसकी मां, बहन, जीजा, मौलवी और युवक के दोस्त नदीम के गाडरवारा थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button