सोनादहार में श्रीमद् भागवत कथा और दुर्लभ सत्संग का आयोजन 12 फरवरी से

रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईंखेड़ा । साईखेडा के समीपस्थ नर्मदा तट सोनादहार पीपरपानी में श्रीमद् भागवत कथा एवं दुर्लभ सत्संग का आयोजन 12 फरवरी 2025 से 18 फरवरी 2025 तक किया जा रहा है जिसमें श्री सदाशिव नित्यानंद गिरी जी कैलाश आश्रम ऋषिकेश हिमालय के मुखारविंद से प्रतिदिन 1 बजे से शाम 4.30 बजे तक प्रवचन किये जायेंगे।
कार्यक्रम के संरक्षक स्वामी भूमानंद जी खडेश्वरी महाराज के शिष्य श्री बिधानंद जी अबधूत के सानिध्य में और आयोजक भैयाराम अरविन्द राजपूत एवं समस्त भक्त गणों सोनादहार आश्रम साईखेडा के सहयोग से किया जा रहा है आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालु भक्त जनों से कथा श्रवण करने की अपील की है। और आगामी महाशिवरात्रि पर स्वामी भूमानंद जी महाराज की पुण्य तिथि पर रूद्र अभिषेक और भंडारा का आयोजन किया जाएगा उक्त कार्यक्रम में दादा भक्त परिक्रमा वासी स्वामी शिवानंद जी महाराज के शामिल होने की संभावना है।



