मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

सिलवानी । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी में स्वतंत्रता दिवस में 78 व स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वीर शिवाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष अरुण जैन एवं समिति सदस्य आनंद ठाकुर और संघ के नगर कार्यवाह आलोक रघुवंशी एवं विद्यालय के प्राचार्य मयंक लाहौर उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमे भैया बहनों द्वारा देशभक्ति की प्रस्तुति दी गई एवं देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत की और भाषण दिए गए।
कार्यक्रम का संचालन माधुरी चौरसिया ने किया, अतिथि परिचय विद्यालय की प्राचार्य द्वारा किया गया अतिथि स्वागत आशीष श्रीवास्तव और रूपवती दीदी द्वारा किया गया एवं इस कार्यक्रम का आभार समिति के अध्यक्ष अरुण जैन द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button