मध्य प्रदेश

भारत विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया

सिलवानी । 14 अगस्त 2024 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के आचार्य परिवार द्वारा भारत विभाजन विभीषिका दिवस पूर्व छात्र परिषद सिलवानी द्वारा बजरंग चौराहा पर मनाया गया सर्व प्रथम भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया ।
अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य मयंक लाहौरी द्वारा कराया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में मयंक रघुवंशी ने बताया की किस तरह हमारा देश 14 से 15 शताब्दी में चंपा कंबोडिया हमारा हिस्सा था जिसको भारत माता से अलग कर दिया गया। सन 1800 ईशवीय में जावा इंडोनेशिया थाइलैंड हमारे हिस्से थे जिससे भारत विभाजित कर दिया गया सन 1904 में नेपाल को भारत से विभाजित कर दिया गया और 9006 में ब्रूटान। को हमसे अलग कर दिया गया 1914 में तिब्बत को विभाजित किया गया और पूर्व में लंका को आज श्रीलंका से प्रसिद्ध है उसको भारत से अलग कर दिया गया सन 1947 में भारत मां के टुकड़े भारत और पाकिस्तान को अलग कर दिया गया पाकिस्तान और बांग्लादेश भारत का हिस्सा हुआ करते थे परंतु 1947 में भारत से विभाजित कर दिया गया यह सभी भारत के अखण्ड हिस्सा थे इसलिए आज हम अखंड भारत कहते हैं ।
वीर शिवाजी शिक्षण समिति के अध्यक्ष अरुण जैन एवं सीताराम साहू और संघ के नगर कार्यवाह आलोक रघुवंशी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में आभार व्यक्त वीर शिवाजी शिक्षण समिति के सदस्य किशोरसिंह शेखावत द्वारा किया गया । कार्यक्रम में पुर्व छात्र और विद्यालय के आचार्य दीदी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button