मध्य प्रदेश

पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर को विवादित प्रवृत्ति के देवेन्द्र ज्योतिषी के विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही पत्र दिया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीमरखेड़ा तहसील के ग्राम सिमरिया निवासी देवेंद्र ज्योतिषी से मानसिक प्रताड़ित स परेशान होकर उमेश कुमार सोनी ने पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज को पत्र सौंपकर न्याय की मांग की है ।
फरियादी उमेश कुमार सोनी ग्राम पोड़ी खुर्द तहसील ढीमरखेड़ा जिला- कटनी ने बताया कि मेरी पत्नि कल्पना नागवंशी माध्यमिक शिक्षक ग्राम सिमरिया पर पदस्थ थी विगत वर्ष पूर्व सिमरिया के निवासी देवेन्द्र ज्योतिषी, इनकी पत्नि विजयलक्ष्मी ज्योतिषी द्वारा जबरन अनेक प्रकार से जबरन मेरी पत्नि के कार्यक्षेत्र एवं निजी जिन्दगी पर जबरन दखलन्दाजी, हस्ताक्षेप, करते-कराते है विवाद एवं नुकसान पहुचाँने के उद्देश्य से मतलब रखकर चर्चा- परिचर्चा करके हमारे सम्मान प्रतिष्ठा पर हमला/घात करते है । जालसाजी, छलकपट, षड्यंत्र, गुमराह करने पर देवेन्द्र ज्योतिषी एवं इनका समस्त परिवार ख्याति प्राप्त आदतन विवादित प्रवृत्ति राजनैतिक पहुच रखते है। मेरी पत्नि एवं मुझे इनसे कोई मतलब नही फिर भी इनके द्वारा हमारी स्वतंत्रता सम्मान प्रतिष्ठा को भंग किया जाता है जो अपराध की श्रेणी में आता है। शिकायत पत्र में उल्लेख है कि पूर्व में भी लिखित रूप से विभाग वरिष्ठ कार्यालय पर दर्ज है उक्त संबंध में दिनांक 26/6/2025 को संबंधित थाना पर लिखित सूचना दर्ज है । मुझे मेरी पत्नि को जानमाल हानि का खतरा है । अप्रिय घटना होने पर पूर्ण उत्तरदायित्व देवेन्द्र ज्योतिषी, इनके अन्य साथियों का होगा ।
उमेश कुमार सोनी ने बताया की देवेन्द्र ज्योतिषी राजनैतिक संरक्षण पहुँच की धमकी देते है इसका दरवार दिन भर बीईओ कार्यालय ढीमरखेड़ा पर रहता है । उक्त व्यक्ति अपराध घटित करने की प्रवृत्ति से घूमता है साथ ही इनकी पूर्ण जानकारी प्रशासन को होते हुए भी प्रशासन राजनैतिक दवाव के कारण उक्त कृत्य करता कराता है। आप से आग्रह है कि हम पति-पत्नि अधोहस्ताक्षरकर्ता अपने मान-सम्मान, प्रतिष्ठा, स्वाभिमान, आत्मरक्षा के लिय फरियाद लेकर प्रस्तुत है । उक्त व्यक्ति पर कानूनी कार्यवाही करते हुए अंकुश लगाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button