हम होगें कामयाब पखवाड़ा के तहत महिलाओं को कानूनी सम्बंधित अधिकार के बारे दी जानकारी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए 10 दिसंबर तक आयोजित होने वाले हम होगें कामयाब पखवाड़ा के अन्तर्गत कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में हम होगें कामयाब के अन्तर्गत महिला बाल विकास ढीमरखेड़ा अंतर्गत सेक्टर प्रभारी अंजना पटेल ने सहलवान पिपरिया आंगनबाड़ी केन्द्र की सभी कार्यकर्ताओं ने ग्राम बम्हनी में आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में महिला सुरक्षा हेतु महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के तहत ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम की लाडली बहनाओं और ग्राम के अन्य महिलाओं के प्रति अहिंसा घरेलू हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार दुर्व्यवहार किए जाते हैं । महिलाओं एवं बालिकाओं को दिक्कत होने पर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करने की सलाह दी । उससे संबंधित महिलाओं के अधिकार से संबंधित कानून बालिकाओं के साथ जो दुर्व्यवहार होते हैं उससे भी संबंधित महिलाओं को अधिकार के बारे जानकारी दी। महिलाएं कानून का उपयोग कर अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। सेक्टर प्रभारी अंजना पटेल ने बताया कि सेक्टर सहलावन पिपरिया की सभी कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं से संबंधित कानूनी अधिकार के बारे में बताया गया सभी कार्यकर्ताओं से कहा गया अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्र एवं ग्राम में प्रचार प्रसार कर महिलाओं को कानून से संबंधित जानकारी समझाएं एवं स्वयं की रक्षा करने के विषय में बताएं। आंगनबाड़ी केंद्र बम्हनी में लाडली बहना एकत्रित हुई। सेक्टर प्रभारी अंजना पटेल ने आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्रचार प्रसार कर महिलाओं को जागरूक करने की सलाह दी।



