सेवा सहकारी समिति कुम्हारी में गेहूं खरीदी में अनियमितताएं, किसानों से अवैध वसूली का आरोप

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सेवा सहकारी समिति कुम्हारी में समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत रवि सीजन 2025 की गेहूं खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। केंद्र संचालक आनंद जैन पर किसानों से अवैध वसूली करने और खरीदी प्रक्रिया में भारी गड़बड़ियाँ करने के आरोप लगे हैं।
स्थानीय किसानों का आरोप है कि गेहूं की गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से खरीदी की जा रही है। इतना ही नहीं, खरीदी केंद्र पर किसानों के लिए न तो छाया की उचित व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की। शासन के दिशा-निर्देशों को ताक पर रखकर खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि समिति द्वारा तुलाई में 51kg, लिया जा रहा है बड़ी मात्रा में गेहूं की अवैध रूप से खरीदी की जा रही है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। किसानों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या किसानों को न्याय मिल पाएगा।



