मध्य प्रदेश

जातिगत जनगणना जैसे मुद्दे को केंद्र से मिली हरी झड़ी

सैकड़ों आंदोलनों एवं हजारों ज्ञापन के बाद मिली सफलता : कौशल प्रजापति ओबीसी महासभा

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । देश में सबसे चर्चित मुद्दा जातिगत जनगणना को लेकर केंद्र सरकार का फैसला आया है जिसको लेकर कौशल प्रजापति ओबीसी महासभा ने सभी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि देश में वर्षों से लंबित जातिगत जनगणना को लेकर अब ऐतिहासिक निर्णय सामने आया है। सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाली जनगणना में जातिगत आंकड़ों का संग्रह किया जाएगा। यह निर्णय ओबीसी महासभा और अन्य सामाजिक संगठनों के निरंतर संघर्ष, जनजागरण और शांतिपूर्ण आंदोलनों का परिणाम है सरकार से मांग है कि समय सीमा निर्धारित की जाए अलग बजट पेश किया जाए मध्य प्रदेश में 13 % होल्ड हटाकर के 27% में जॉइनिंग दी जाए । एवं जब जनगणना के आंकड़े सामने आ जाए तो जनसंख्या के अनुपात में हिस्सेदारी दी जाए।

Related Articles

Back to top button