मध्य प्रदेश

जैन समाज ने प्रतिभाशाली बच्चों का किया सम्मान, 10 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी में सेठ परिवार द्वारा स्वर्गीय सुशील जैन एवं चंद्र कुमार जैन की स्मृति में जैन समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कुसुम जैन, सुधा जैन एवं उनके पुत्र नीरज जैन, पंकज जैन, धीरज जैन, अंकित जैन और अर्पित जैन द्वारा किया गया।
समारोह में जैन समाज के 10 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में अमृता जैन पिता देवेंद्र जैन, अवनी जैन पिता दीपेंद्र जैन एवं हर्ष जैन पिता बबलू जैन सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । इस अवसर पर नीरज जैन, सुधीर जैन, बबलू जैन, देवेंद्र जैन, धीरज जैन, पियूष जैन एवं शुभम जैन की विशेष मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button