धार्मिक
पर्यूषण पर्व समापन के दौरान जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा

रजत विमान में विराजित श्री जी की जगह-जगह की गई पूजन अर्चना
सिलवानी। नगर में जैन समाज के द्वारा पर्यूषण पर्व समापन के दौरान रविवार को शोभायात्रा निकाली गई जो बुधवारा बाजार से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए सागर रोड स्थित त्रिमूर्ति से मंदिर बजरंग चौराहा पर पांडुक शिला होते हुए पुनः अखंड दिगंबर जैन मंदिर बुधवारा बाजार पर समापन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन के साथ महिलाएं शामिल हुई।
चल समारोह में शामिल चांदी जड़ित विमान मेें श्रीजी की मूर्ति को रखे हुए थे। विमान का नगर में अनेक स्थानों पर समाजजनों सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
रजत विमान में बिराजे श्री जी के सामने युवक युवतियों ने जैन भजनों पर नृत्य करते हुए दिखे।

