ग्राम रहमा में जल चौपाल आयोजित, नदी सफाई व गहरी करण के लिए किया श्रमदान

सिलवानी। जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के द्वितीय चरण “जल स्रोत समागम” के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सेक्टर चन्दन पीपलिया, विकासखंड सिलवानी जिला रायसेन की नवांकुर संस्था ग्राम पटना विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम रह मां में जल चौपाल का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण, साफ-सफाई एवं गहरी करण का कार्य सामुदायिक सहभागिता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्षा जल को सहेजना वर्तमान समय की आवश्यकता है और जल संरक्षण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।
जल चौपाल के उपरांत ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों द्वारा नदी के गहरी करण एवं साफ-सफाई के लिए श्रमदान किया गया। इस दौरान जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था ग्राम पटना विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष संतोष तिवारी, सचिव प्रेमनारायण कुशवाहा, प्रस्फुटन समिति रह मा के अध्यक्ष रेवती प्रसाद लोधी, सचिव श्रीराम कुशवाहा, समिति के पदाधिकारी, ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।



