मध्य प्रदेश
जित्तू खरे की बुंदेली लोक गीतों की प्रस्तुति 13 मार्च को
सिलवानी | रंगों का पर्व होली को शांति व सद्भाव के साथ मनाए जाने को लेकर तैयारियां की जाने लगी हैं। नगर मे अनेकों स्थानों पर होलिका दहन और होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में अंचल के ग्राम चंद्रपुरा (कढ़ेली) में गुरुवार 13 मार्च को होली मिलन व लोकगीत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
भाजपा नेता जयदीप पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में बुंदेलखण्ड के सुप्रसिद्ध गायक जित्तु खरे तथा गायिका रामदेवी मासूम के द्वारा लोकगीत, राई आदि की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 8 बजे से आयोजित होने वाले चंद्रपुरा महोत्सव 2025 में तय समय पर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह आयोजक जयदीप पटेल ने किया हैं।



