मध्य प्रदेशराजनीति
सुशासन दिवस के उपलक्ष्य पर मीसाबंदियों के घर जाकर पुष्प माला से स्वागत किया
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व जिला प्रभारी संजय साहू के निर्देशन में बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं कटनी भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी के मार्गदर्शन में उमरियापान मंडल मे भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी बाजपेई जी के 100 वी जन्मजयंती के उपलक्ष्य में चल रहे सुशासन दिवस उपलक्ष्य पर मंडल में निवासरत मीसाबंदियों का उनके निज निवास पर जाकर पुष्प माला से स्वागत किया व साल श्रीफल से सम्मान किया गया।
जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया , जिलामंत्री विजय दुबे, मंडल महामंत्री जयपाल सिंह, प्रदीप ( तातु ) चौरसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, दिनेश असाटी, मंडल कार्यालय मंत्री, भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र गौतम की उपस्थिति रही।



