धार्मिकमध्य प्रदेश

प्रथम सोमवार को 25 से 30 हजार भक्तों ने अभी तक किए दर्शन

मंदिर ट्रस्ट, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग टीम मौजूद
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सावन सोमवार के प्रथम सोमवार को भगवान श्री जागेश्वर नाथ भोले बाबा बांदकपुर के मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ. अभी तक 20-30 के बीच भक्तों ने दर्जन कर लिए हैं. दूर-दूर से आने वाले भक्तों को मंदिर ट्रस्ट, पंडित रामकृपाल पाठक, केदारनाथ दुबे, कुंजीलाल डिम्हा और पुलिस-प्रशासन द्वारा विशेष रूप से व्यवस्थाएं दी जा रही हैं। यहां पर आने वाले भक्तों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं, जैसे कि ग्लूकोस, तत्कालीन दवाइयां यहां डॉक्टर टीम में डॉक्टर शरद अठया, सीएचओ अंजुम बानो, नर्सिंग ऑफीसर राम अवतार पटैल, रज्जू ठाकुर द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे आने वाले भक्तों को परेशानियों से सामना नहीं करना पड़ रहा है।।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में एसडीएम दमोह आरएल बागरी, तहसीलदार रघूनंदन चतुर्वेदी, आशुतोष गुप्ता, अटल बिहारी वर्मा, मानसी अग्रवाल, जनपद पंचायत सीईओ पूनम दुबे, एसडीओपी पथरिया रघु केसरी, थाना प्रभारी हिंडोरिया सरोज ठाकुर, आरआई लक्ष्मण मिश्रा, पटवारी परम विश्वकर्मा,ए एस एल आर प्रीतम सिंह, प्यारेलाल, सब इंस्पेक्टर रंजीत सिंह, चौकी प्रभारी बांदकपुर राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक भानू,आरक्षक कपिल, ग्राम पंचायत सचिव सहित और भी पुलिस बल तथा वज्र वाहन मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button