मध्य प्रदेश

पत्रकार प्रकाश पालीवाल पंचतत्वों में विलीन, बड़े बेटे अमित ने दी मुख अग्नि

ब्यूरो चीफ़ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, गोसलपुर। गोसलपुर क्षेत्र की शान, लोकप्रिय पत्रकार और समाज सेवी पत्रकार प्रकाश पालीवाल जी रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। इनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोगों ने पहुच कर नम आंखों ने उन्हें विदाई दी। इस दौरान जनप्रतिनिधि स्थानीय वासी, ग्रामीण क्षेत्रों के संवाददाता, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, समाज सेवी उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। श्री प्रकाश पालीवाल जी का शनिवार को निधन हो गया था।
गोसलपुर क्षेत्र में रोते बिलखते परिवार के साथ पत्रकार प्रकाश पालीवाल के अंतिम दर्शन उपरांत उनके बाजार वार्ड गोसलपुर निवास से शवयात्रा निकाली गई । जिसे खिन्नी रोड स्थित पालीवाल समाज के मुक्ति स्थल में उनके जेष्ठ पुत्र अमित पालीवाल द्वारा मुखाग्नि दी गई। शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ग्राम के जनपद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ने उनके पत्रकारिता क्षेत्र, सामाजिक वा राजनैतिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन करते हुए कहा कि दिवंगत प्रकाश पालीवाल जी अनेकिता में एक थे उनके स्थान को भरा जाना संभव नहीं है पत्रकारिता जगत में उन्हें जो क्षेत्र में छाप छोड़ी है उसके लिए गोसलपुर क्षेत्र गौरंगबित है। साथ उनके साथी जीवन लाल गुप्ता ने उनके भारतीय किसान मजदूर संगठन के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
इसके उपरांत उपस्थित जनों द्वारा दो मिनट का मोन रखकर उनकी आत्म शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
इस अवसर पर उनके शोक संतप्त परिवार सहित क्षेत्र से आए जनप्रतिनिधि व क्षेत्रीय अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकारों सहित गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति इस दौरान रही।

Related Articles

Back to top button