कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध मंत्री विजय शाह द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा पुराने बस स्टैंड पुलिस थाने के सामने मंत्री का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर बिहारी पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा ने बताया कि दिनांक 16 मई 2025 को देश की बेटी कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध मध्य सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में मंत्री विजय शाह के इस्तीफा की मांग को लेकर बिहारी पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा के संयोजन में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह का बस स्टैंड सिहोरा में पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के इस कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के एडवोकेट सुबोध पांडे, लाल बहादुर पाठक, तहसील बार एसोसिएशन सिहोरा के अध्यक्ष रविदीप सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, बाबा कुरैशी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, अमोल चौरसिया, घनश्याम बडगईया, पार्षद रमेश पटेल , पूर्व पार्षद राजेश पटेल, आलोक पांडे, गणेश दाहिया, मंसूर मंसूरी, शिवकुमार पांडे, संतोष पांडे, केके कुररिया, फैज आलम शाह, शेख साबिर, पूर्व पार्षद शंकर वंशकार, रामलोचन गोटिया, पवन सोनी, जगदीश सैनी, जितेंद्र तिवारी, डॉ रमेश पटेल, सुभाष ठाकुर, डब्बू पाठक, संदीप शुक्ला, मनीष शुक्ला, गुरु मिश्रा, राजू खान, युसूफ भाई जान, रमा चौरसिया, सोनू त्रिपाठी, ओमनारायण श्रीवास्तव, शंभू पटेल, विनोद पटेल, मीत सैनी के साथ अन्य सहयोगी कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



