न्यायमूर्ति ने किया ई लोकार्पण ताकि मध्यस्थता द्वारा मिले सुलह समझोतो को बढ़ावा

मध्यस्थता प्रक्रिया को सुलभ और सुविधापूर्ण बनाने जिला न्यायालय सहित तहसील न्यायालयों में मध्यस्थता केन्द्रों का लोकार्पण
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। जिला न्यायालय परिसर में आयोजित मध्यस्थता केंद्र तथा ई-सेवा केंद्र लोकार्पण समारोह माननीय न्यायमूर्ति विनय सराफ न्यायाधिपति के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ रायसेन सहित तहसीलों में हुआ लोकार्पण 23 नवम्बर 2024 समाज में मध्यस्थता के माध्यम से सुलह समझौते को बढ़ावा देने एवं मध्यस्थता प्रक्रिया को सुलभ एवं सुविधापूर्ण बनाने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए शनिवार दिनांक 23 नवम्बर को जिला न्यायालय परिसर रायसेन से तहसील न्यायालय अंतर्गत नवनिर्मित मध्यस्थता केन्द्र गौहरगंज, बेगमगंज, बरेली, सिलवानी, उदयपुरा, गैरतगंज का ई-लोकार्पण माननीय न्यायमूर्ति विनय सराफ न्यायाधिपति, मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर के द्वारा सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में बरेली में भी लोकार्पण कार्यक्रम रखा गया जिसमें अपर सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार तिर्की, न्यायाधीश वर्ग 1 शर्मिला बिलबार, अंकित नागर व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2, रागिनी शर्मा विधि अधिकारी, अभिभाषक संघ उपाध्यक्ष शिव गोविंद सिंह पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह धाकड़, एडवोकेट जगदीश प्रसाद राय (मुंशी जी), राजेंद्र ठाकुर, प्रीती राय, शरद राठी, जीवनसिंह, योगेंद्र तिवारी, गीता ठाकुर सहित समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बरेली एसडीएम संतोष मुद्गल, बरेली थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी, बाड़ी थाना प्रभारी कपिल गुप्ता की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ।



