दुकान के बाहर खड़ी दो बाइको में बदमाशों ने लगाई आग, घटना CCTV कैमरे में कैद
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन जिले के बरेली में दुकान के बाहर खड़ी बाइक में बदमाशों ने लगाई आग बाइक पूरी तरह से जली। घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, घटना बरेली थाना अंतर्गत आने वाले कामतौन गांव की है। घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरियादी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बरेली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी संदीप पटेल ने आरोपी मुकेश कुशवाहा और हक्के धाकड़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना रात 11:30 बजे की है पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फरियादी ने बताया कि राजकुमार की कामतोन में पोरिया गार्डन के सामने बाइक मैकेनिक की दुकान है। कल रात को राजकुमार ने अपनी मैकेनिक की दुकान बंद कर घर चला गया था। उसने मेरी बाइक बाहर खड़ी कर दी थी।
शुक्रवार रात बजे संदीप को राहुल धाकड़ का फोन आया उसने बताया कि मुकेश कुशवाहा और हक्के धाकड़ उसकी बाइक में आग लगा रहे हैं तब वो राजकुमार के साथ अपनी दुकान पहुंचा। लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।
मुकेश कुशवाहा और हक्के धाकड़ मौके पर नहीं मिले। वो आग लगाने के बाद भाग गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।



