कृषिमध्य प्रदेश

जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना के तहत बीसा फार्म पर क्रेता-विक्रेता की बैठक का आयोजन, कृषि संबंधित विभिन्न चर्चा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में बोरलॉग इंस्टीट्यूट फॉर साउथ एशिया (बीसा) एवं कृषि विभाग जबलपुर के संयुक्त में विगत दिवस 25 मार्च 2025 को बीसा फार्म पर जलवायु अनुकूल कृषि परियोजना के अंतर्गत क्रेता-विक्रेता की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के आयोजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संयुक्त संचालक (कृषि) के.एस. नेताम ,कार्यक्रम का आयोजन प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. पंकज कुमार व स्टेशन कोऑर्डिनेटर डॉ. महेश मास्के के नेतृत्व में किया गया। जबकि मेजबानी डॉ. विवेक सिंह और तकनीकी सहायक राहुल कुमार मौर्या द्वारा की गई।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों और खरीदारों को एक मंच पर लाकर उनकी उपज के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करना साथ ही उन्हें बाजार से सीधे जोड़ना था। बैठक में किसानों और खरीदारों के बीच अनाज की बिक्री के लिए सीधी बातचीत हुई। साथ ही बिचौलियों के प्रभाव को कम करने पर विचार-विमर्श भी किया गया। इस बैठक कार्यक्रम के दौरान डीडीएम नाबार्ड, मंडी सचिव, मंडी के व्यापारीगण ,पीडी आत्मा, डीडीए (कृषि) और विभिन्न कंपनियों के खरीदारो की उपस्थित रहीं।
किसानों ने इस बैठक को अपने लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। जिनसे किसानों को सीधा लाभ हो सकता है। इसके अलावा, सिहोरा ब्लॉक के ग्राम धरमपुरा के किसान नरेंद्र साहू, ब्रजकिशोर यादव, कपिल चौरसिया, लल्लू चौरसिया, पनागर ब्लॉक के सुनील पटेल, शंकर लाल पटेल, वीरेंद्र काछी एवं कुंडम ब्लॉक के किसान भाई अधिक संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम बीसा के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई । जहां किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने और बाजार से जोड़ने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बैठक में कृषि विभाग, नाबार्ड और आत्मा के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया और किसानों के हित में विभिन्न पहलू पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button