बजट में कटनी को कुछ नहीं मिला – करण सिंह चौहान

मध्य प्रदेश पर 5 लाख करोड़ से ज़्यादा का क़र्ज़
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किए गए बजट में कटनी को कुछ नहीं मिला।
पूरे प्रदेश में एयरपोर्ट के विकास के संबंध में खर्च का उल्लेख हुआ लेकिन कटनी में हवाई पट्टी के संबंध में कोई उल्लेख नहीं।
कटनी जिले में किसानों को 25 वर्षों से नर्मदा जल पहुंचने का सपना भी अब चकनाचूर होता दिख रहा है अगले वर्ष भी नर्मदा नहर का जल कटनी जिले को नहीं मिलेगा क्योंकि बजट में यह प्रावधान अभी तक नहीं दिखा है।
प्रदेश सरकार लगातार क़र्ज़ पे क़र्ज़ लिए जा रही है, मध्यप्रदेश के हर वर्ग की कमर टूट गई है और सरकार ने प्रदेश की पीठ पर 5 लाख करोड़ से ज़्यादा का क़र्ज़ लाद दिया है। बजट सत्र से पहले ही सरकार द्वारा 5,600 करोड़ रुपये का कर्ज लिया जाना इस बात का संकेत है कि प्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबाया जा रहा है।



