मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण के शिविरों की समीक्षा करने पहुची अपर कलेक्टर

नगर परिषद मझौली में अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मध्य प्रदेश शासन के द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के अंतर्गत शनिवार को अपर कलेक्टर मिशा सिंह नगर परिषद मझौली पहुंची जहां पर उन्होंने नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठकर मुख्यमंत्री जन सेवा 2.0 के अंतर्गत लगाए गए शिविरों के विषय में आवश्यक दिशा निर्देश दिए । उसके बाद नगर परिषद के द्वारा वार्ड क्रमांक 8 एवं वार्ड क्रमांक 2 में लगाए गए शिविरों में जाकर शिविर में आने वाले आवेदनों एवं हितग्राहियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 67 योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को जो लाभ देना है उसके विषय में उनके द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया । अपर कलेक्टर के द्वारा नगर परिषद मझौली में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की गई एवं इसके अतिरिक्त ट्रेड लाइसेंस की भी समीक्षा की गई उनके द्वारा शिकायत पंजी को देखकर नाराजगी भी व्यक्ति की गई एवं उसमें सुधार के आवश्यक निर्देश भी दिए गए उनके द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के द्वारा जिन 67 योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिलना है उससे कोई भी वंचित ना रहे इसके अतिरिक्त उनके द्वारा आवारा गोवंश को भी गौशाला तक पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया अपने व्यस्ततम कार्यक्रम से कुछ समय निकालकर अपर कलेक्टर निशा सिंह के द्वारा मझौली नगर की पहचान श्री विष्णु वराह मंदिर में जाकर श्री विष्णु वराह भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । अपर कलेक्टर के दौरे के दौरान नगर परिषद के कर्मचारी लक्ष्मीनारायण सिंह राजपूत अमित बघेल राहुल जामले आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button