मध्य प्रदेशव्यापार
नींबू हुआ आम लोगों की पहुंच से दूर, बीस में सिर्फ दो नींबू

सिलवानी। खाद्य तेलों के दाम बढ़ने के साथ ही अब नींबू पर महंगाई की मार पड़ रही है। बाजार में बड़ा नींबू बीस रूपए जोड़ा बिक रहा है। जबकि आमतौर पर गर्मियों में दस के पांच नींबू बिका करते थे। नींबू में छाई महंगाई के चलते आम लोगों ने इससे किनारा कर लिया है। सोमवार को बाजार में साइज के हिसाब से नींबू कहीं दस रूपए के दो तो कहीं दस रूपए का एक बिक रहा था। नींबू के साथ ही धनिया भी आसमान छू रहा है।
बुरी नजर से बचाने वाला नींबू भी गायब
बुरी नजर से बचाने के लिए लोग अपने घरों एवं दुकानों के सामने नींबू और मिर्च बांध देते थे लेकिन नींबू और मिर्च महंगा होने के चलते यह गायब हो चुके है। दुकानों पर अब कहीं नींबू और मिर्च बंधे हुए नजर नहीं आते है। वहीं गन्ने के रस की दुकानों से भी नींबू पूरी तरह गायब हो चुका है। ष्षादी में सलाद में भी नींबू नजर नहीं आ रहा है।



