क्राइम

दुकान का ताला तोड़कर सिगरेट पैकेट एव 10 हजार ले उड़े चोर

सिलवानी। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित एक किराना दुकान से चोर दुकान का ताला तोड़कर 40 से 50 हजार मूल्य के सिगरेट पैकेट एवं दराज से 10 हजार रुपये नगदी ले उड़े।
प्राप्त जानकारी के मां शारदा स्कूल के पास भोपाल रोड स्थित फरियादी मोहम्मद गौहर पिता मोहम्मद जफर की किराना दुकान से रात्रि के समय अज्ञात चोर क्लासिक सिगरेट के पैकेट कीमत लगभग 40 से 50 हजार मूल्य के एवं दराज में रखे 10 हजार रुपये नगदी ले गए। फरियादी ने सुबह जब दुकान आया तो ताला टूटा हुआ मिलने पर दुकान खोलकर देखने पर तत्काल पुलिस थाने में रिपोर्ट की गई।
पुलिस ने फरियादी मोहम्मद गौहर की रिपोर्ट पर भादवि 457, 380 धारा में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button