पर्यावरणमध्य प्रदेश

नेशनल हाइवे पर मृत मिला तेन्दुआ, सडक हादसे की आशंका

गौरझामर के पास गुरुचौपडा की घटना
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोरलाइन सडक गौरझामर के पास गुरु चौपडा पर एक वन्य प्राणी तेंदुआ वन विभाग को मृत अवस्था में मिला है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि सडक पार करते समय तेंदुआ तेज गति अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मारा गया है। बताया जाता है की चौपडा का घटना स्थल दक्षिण वनमंडल ढाना के अंतर्गत आता है वन विभाग मृत तेंदुआ को अपने कब्जे मे लेकर जांच शुरु कर दी है। लोगो का कहना है इसी स्थान पर पहले भी एक तेंदुआ वनविभाग को मृत मिला था वनो की लगातार हो रही अंधाधुंध कटाई के कारण वन्य प्राणियो को अब जंगलो मे रहने को अनुकूल जगह नही बची है यही कारण है की वह जंगल छोडकर भाग रहे है कथित घटना इसी का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button