निशुल्क साइकिल मिलते ही दूरस्थ गांवो से पढने आने वाले छात्र छात्राओ के चेहरे खिल उठे

विधायक ने किया निशुल्क साइकिलो का वितरण
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक शाला मे आयोजित निशुल्क साइकिल वितरण समारोह मे क्षेत्रिय विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने अपने कर कमलो से शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या व बालक विद्यालय के संयुक्त कार्यक्रम मे छात्र छात्राओ को निशुल्क साइकिलो का वितरण किया, दूरस्थ गांवो से पढने आने वाले छात्र छात्राओं को साइकिल मिलने पर उनके चेहरो पर मुस्कान देखी गई विधायक ने विद्यार्थियो को उनके उज्जवल भविष्य कामना करते हुए ढेरो शुभकामनाये दी है उन्होने कहा की आसपास के गांवो से स्कूल आने मे परेशानी होती थी अब वह समय पर विधालय आ सकेगे। विधायक ने बालक विद्यालय के 122 छात्रों तथा कन्या विद्यालय की123 छात्राओं को साइकिल वितरण की ।
इस अवसर पर बालक विद्यालय के प्राचार्य अनुराग दीक्षित तथा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य राजश्री लोधी व समस्त विधालय परिवार जनप्रतिनिधि व अभिभावक बडी संख्या में उपस्थित थे।



