छात्राओं को निरंतर स्कूल से जोड़े रखने साईकिल वितरित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय एमएलव्ही पीएमश्री कन्या उ.मा.विद्यालय में ब्लॉक शिक्षाधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव की अगुवाई में मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष संदीप लोधी, विशिष्ट अतिथि नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष व पार्षद अजय जाट, जिला प्रतिनिधि कमल साहू एवं पार्षद गुलाब रजक द्वारा 240 छात्राओं को साइकिल वितरण किए जाने के पूर्व अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा जारी “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” पोस्टर का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष संदीप लोधी ने छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को सयुक्त रूप से शपथ दिलाई कि हम सब दृढ़ संकल्प लेते हैं कि हमारा विद्यालय -हमारा तीर्थ है, हमारी आत्मा का अभिमान है ओर राष्ट्र निर्माण का आधार है।
जिसको हम सब आत्मसात करते हैं और हम मिलकर अपने विद्यालय को स्वच्छ, हरित व प्रेरणास्पद बनाए रखेंगे। विद्यालय की संपदा – संशाधन एवं समय को राष्ट्रधन मानते हुए उनका संरक्षण एवं विवेकपूर्वक उपयोग करेंगे। हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे जहां कोई भेदभाव नहीं होगा। हम सब समभाव से सीखने ओर सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेंगे। हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं, अपितु चरित्र- निर्माण, आत्मविकास और समाजसेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे। हम विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं अपितु संस्कार, सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील रहेंगे।
संचालन शिक्षक दीपक कटारे एवं आभार प्रदर्शन बीईओ व प्रभारी प्राचार्य राजेन्द्र श्रीवास्तव द्वारा किया गया।



