प्रिंट रेट से ज्यादा दामों में बेची जा रही है देसी अंग्रेजी शराब
ग्राहकों में भारी असंतोष, आबकारी विभाग मौन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । स्थानीय देशी व अंग्रेजी शराब दुकानों पर इन दिनों प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत में देशी अंग्रेजी शराब बेचे जाने की शिकायतें ग्राहकों द्वारा की जा रही हैं।
इस संबंध में आबकारी विभाग एवं पुलिस को इसकी शिकायतें की गई हैं लेकिन कारगर कार्यवाही नहीं होने के कारण सरकारी शराब दुकानों पर प्रत्येक ग्राहक से प्रत्येक बोतल पर अंकित प्रिंट रेट से कई गुना अधिक दाम वसूले जा रहे हैं ग्राहकों द्वारा आपत्ति करने पर कहा जाता है कि जहां सही रेट पर मिले वहां से ले लो इस तरह ग्राहकों को मनमाने दामों के आधार पर दिन दहाड़े लूटा जा रहा है इस खुलेआम लूट खसोट पर न आबकारी विभाग ध्यान दे रहा है और न ही पुलिस, ग्राहकों ने जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि वह गौरझामर की शराब दुकानों पर शीघ्र छापा मारकर उचित कार्यवाही करें जिससे उनके साथ शराब बोतलों पर प्रिंटेड दाम के अलावा लिए जा रहे मनमाने दाम के माध्यम से हो रही लूट खसोट बंद हो सके।



