मध्य प्रदेश

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा का लाइव प्रसारण, एवं आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं, तीन कार्यशालाएं आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत हिन्दी विभाग द्वारा 19 नवंबर से 25 नवंबर तक ‘विश्व विरासत सप्ताह’ का आयोजन किया गया।
प्रथम दिन कार्यक्रम के शुभारंभ एवं मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य कल्पना जांभुलकर ने ‘विश्व विरासत सप्ताह’ मनाने के उद्देश्यों के बारे में विद्यार्थियों को सविस्तार जानकारी प्रदान की एवं ‘रायसेन एवं विदिशा जिले’ की विरासत के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस दीपांशु मिश्रा अ.वि. हिन्दी ने ‘म. प्र. की विरासत’ से अवगत कराया। कार्यक्रम के तृतीय दिवस डॉ. वीरेंद्र कुमार झारिया अ.वि. इतिहास ने ‘भारत की विरासत’ के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस राकेश सिंह कनेल स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना प्रभारी ने ‘प्रतियोगी परीक्षाओं में विश्व विरासत से संबंधित पूछें जाने वाले प्रश्नों’ के विषय में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के पंचम दिवस सूरज कुमार पटेल ने ‘विश्व की विरासत’ के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के छठवें एवं समापन दिवस पर दीपक कुमार अहिरवार ने ‘विश्व की विरासत : एक दृष्टि’ के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम समापन के अवसर महाविद्यालय के प्राचार्य कल्पना जांभुलकर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में अनेक विद्यार्थी लाभन्वित हुए। हिन्दी विभाग के सदस्य दीपांशु मिश्रा, डॉ. कादम्बिनी मिश्र ने सहयोग प्रदान किया एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक कुमार अहिरवार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
वहीं महाविद्यालय में हम होंगे कामयाब पखवाड़ा का लाइव प्रसारण दिखाया गया जिसमें जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान हम होंगे कामयाब महिला सुरक्षा संवाद विषय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, निर्मला भूरिया मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग का संबोधन लाइव प्रस्तुत किया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं 55 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
तीसरा और अंतिम कार्यक्र आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं इस विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग से आए हुए विषय विशेषज्ञ रविन्द्र गुर्जर द्वारा आयुष्मान कार्ड का महत्व व कैसे बनाया जाता है इस संबंध में यूट्यूब वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड के होने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों को विस्तार से बताया। साथ ही विद्यार्थियों को यह जानकारी भी दी गई कि 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड किस प्रकार बनाया जाए इसके संबंध में वीडियो के माध्यम से बताया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं अनेको विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button