सचिव के साथ घटित घटना के विरोध में सचिव संघ ने तीन का लिया सामूहिक अवकाश

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बालाघाट जिले के किरनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कान्द्रीकला के सचिव की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को बंद करने के अनावश्यक दबाव के कारण मौत को लेकर प्रदेश भर के ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक आक्रोशित है।
जिन्होंने आज जनपद पंचायत सीईओ को ज्ञापन देकर घटना के विरोध में तीन दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर तीखा विरोध दर्ज कराया है। सभी 65 ग्राम पंचायत के सचिव एवं रोजगार सहायक सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं ।
ज्ञापन में उल्लेखित किया गया है कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के बंद करने को लेकर सचिवों पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है जबकि कई शिकायतें निराधार एवं झूठी होती है। इसके बावजूद भी ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है ओर रविवार एवं अवकाश के दिनों में भी काम लिया जा रहा है । जिससे सचिव मानसिक एवं शारीरिक से बहुत ज्यादा परेशान है ।
इसी के चलते बालाघाट जिले के किरनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कान्द्रीकला के सचिव घनश्याम बिसेन कॉल के गाल में समा गए हैं। उनके आकस्मिक मौत पर प्रदेश भर के ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों ने श्रद्धांजलि के साथ तीन दिवसीय समूह का अवकाश लेने का निर्णय लिया है और सरकार से मांग की है कि अनावश्यक दबाव बनाकर उन्हें मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित ना किया जाए तथा अवकाश के दिनों में काम नहीं लिया जाए ।
उपरोक्त समस्याओं को लेकर दिनांक 25 नवंबर से 27 नवंबर तक सभी ग्राम पंचायत के सभी सचिव एवं रोजगार सहायक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।



