साहू समाज की बैठक में परिचय सम्मेलन को सफल बनाने का लिया संकल्प

साहू समाज का अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन 22 दिसंबर को भोपाल में
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा, भोपाल द्वारा आयोजित होने जा रहे है अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां राष्ट्र सहित मध्य प्रदेश में तेजी से चल रही हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 दिसंबर को परिचय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। जिसकी तैयारियां व्यापक स्तर पर प्रदेश में की जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष ताराचंद साहू के नेतृत्व एवं आयोजन समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू के द्वारा कार्यक्रम की रुप रेखा बनाई है इसी क्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं रायसेन जिले पदाधिकारियों की टीम ने बेगमगंज का दौरा किया। साहू समाज राष्ट्रीय युवा कार्यवाहक अध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश तैलिक साहू सभा अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू, आयोजन समिति सदस्य रामबाबू साहू, प्रदेश संगठन सचिव पूर्व रायसेन जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष विवाह प्रकोष्ठ केसराम साहू, प्रदेश सचिव व्यापारी प्रकोष्ठ कंछेदी लाल साहू, परसोत्तम साहू, राकेश साहू, मुख्य रूप से पधारे।
नगर में साहू समाज अध्यक्ष चंद्र मोहन साहू के निवास पर साहू समाज की बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया राष्ट्रीय युवा कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त महासचिव हितेश साहू उदयपुरा ने साहू समाज के पदाधिकारी सदस्यों से मुलाक़ात कर परिचय सम्मेलन के लिए पूरे साहू समाज को आमंत्रित किया एवं विवाह योग्य युवक युवती अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल हो साथ ही सभी से कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर सहयोग करने की अपील की।
आपको बता दें कि इस बार परिचय सम्मेलन दो दिवसीय रहेगा व्यापक स्तर पर होने वाले आयोजन में प्रथम दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से आने वाले सम्मेलन के सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन युवक युवती परिचय सम्मेलन होगा समाज के देश भर के राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे
स्थानीय समाज बंधुओ ने एक मत होकर कार्यक्रम की सफलता का संकल्प लेकर आयोजन में तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प लिया।
साहू समाज बेगमगंज अध्यक्ष चंद्र मोहन साहू ने अपनी जिम्मेदारी के साथ सभी पदाधिकारी को आसवस्त करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया एवं स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सोपी
इस अवसर पर कृषक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय साहू सुमेर, युवा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध साहू, जगदीश साहू, मुन्ना बडकुर, भगवान दास साहू, नारायण साहू, प्रदीप साहू रामदास साहू, अशोक साहू, शुभम साहू, धर्मेश साहू, श्रीराम साहू, चेतराम साहू, सोनू साहू, सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ व युवा शामिल हुए।



