क्राइम

लोकायुक्त ने रेंजर को रंगे हाथ पकड़ा, ट्रैक्टर छोड़ने हेतु पचास हजार की मांगी जा रही थी रिश्वत

शहडोल । रीवा लोकायुक्त पुलिस द्वारा जयसिंहनगर के रेंजर महेंद्र सिंह यादव को 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के रेंजर महेंद्र यादव द्वारा अवैध रेत में पकड़े गए एक ट्रैक्टर को छोड़ने के लिए 50 हैैजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसकी शिकायत पर लोकायुक्त रीवा के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम गठित की गई और सोमवार को जयसिहनगर पहुंचकर लोकायुक्त टीम द्वारा रिश्वत मामले पर कार्यवाही की गई।
जानकारी के मुताबिक रेंजर महेंद्र यादव को 50 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रेंज हाथों पकड़ा है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
दरअसल शिकायतकर्ता कृष्णकांत तिवारी का ट्रैक्टर अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते रेंजर महेंद्र सिंह यादव ने पकड़ा था। जिसके बाद रेंजर ने ट्रैक्टर मालिक से ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में 50 हजार की घूस की मांग की थी। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त रीवा से शिकायत की, शिकायत को सही पाते हुए लोकायुक्त की टीम ने आज सुबह 11:00 बजे रेंजर महेंद्र सिंह यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। हालांकि लोकायुक्त की कार्यवाही अभी जारी है, फिलहाल अधिकारिक रूप से अभी लोकायुक्त की टीम का बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Back to top button