पुलिस में भर्ती हेतु युवाओं को शारीरिक दक्षता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
रायसेन। पुलिस एवं खेल विभाग द्वारा पुलिस विभाग की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रायसेन जिले के अभ्यार्थियों के लिये 5 अप्रैल 2022 से शारीरिक दक्षता परीक्षण अभ्यास का आयोजन निम्नांकित प्रशिक्षण स्थलों पर किया जा रहा है, जिसमें निम्नानुसार प्रशिक्षकों/कर्मचारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जावेगा।
पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल एवं जलज चतुर्वेदी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रायसेन द्वारा संयुक्त रूप से पुलिस विभाग में भर्ती होने हेतु तैयारी कर रहे अन्य युवाओ को भी उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आव्हान किया गया है। जो भी युवा पुलिस भर्ती हेतु तैयारी कर रहे है वे उक्त प्रशिक्षण में शामिल होकर अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। वर्तमान में जिले में कुल 6 प्रशिक्षण केन्द्र बनाये गये हैं जिनका विवरण निम्नानसुार है
जिला खेल परिसर (स्टेडियम) रायसेन – प्रशिक्षक एवं प्रभारी- वीएस बुदेला जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रायसेन मो- 7697859978 के निर्देशन में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जावेगा।
दशहरा मैदान मंडीदीप – प्रशिक्षक एवं प्रभारी-उनि. आर.पी. गोहे थाना सतलापुर मो- 9893577643 के निर्देशन में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जावेगा।
पुलिस मैदान बरेली – प्रशिक्षक एवं प्रभारी- अरविंद जरारिया खेलकूद शिक्षक शासकीय उ.मा.विद्यालय बरेली मो- 9977256172 के निर्देशन में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जावेगा।
ताल कटोरा स्टेडियम उदयपुरा – प्रशिक्षक एवं प्रभारी- सौरव कौरव एथेलेटिक्स खिलाडी मो- 8827287794 के निर्देशन में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जावेगा।
शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय सिलवानी प्रशिक्षक एवं प्रभारी कमलेश जाटव ग्रामीण युवा समन्वयक मो.- 9993969272 के निर्देशन में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जावेगा।
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बेगमगंज प्रशिक्षक एवं प्रभारी सुभाष रायकवार ग्रामीण युवा समन्वयक जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी मो.- 9300961728 के निर्देशन में प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 6.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जावेगा।



