मैथिलीशरण गुप्त जयंती धूमधाम से मनाई गई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जो भरा नही भावो से, जिसमें बहती रसधार नही । वह हृदय नहीं पत्थर है, जिसे स्वदेश से प्यार नहीं।
गहोई वेश्य समाज पंचायत द्वारा राष्ट्रकवि डा. मैथिलीशरण गुप्त जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे राजेश यादव वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी शिवनारायन नीखरा ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ एड. बद्री विशाल लहरिया के द्वारा गुप्त जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी रचनाओं एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से उपस्थित समाज जनों को अवगत कराया । कार्यक्रम में समाज पंचायत के अध्यक्ष रामस्वरूप नीखरा, मंत्री कमलेशचंद लहरिया, कोषाध्य कैलाशनारायण बृजपुरिया, कार्य. अध्यक्ष प्रकाशचंद रिखोल्या वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार सुहाने एवं कार्यकारिणी सदस्य रामबाबू चौदा, दिनेश सुहाने, रामचरण गांधी, माखन लाल चपरा, रामकृष्ण दरया, बलराम छिरौल्या सहित समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मंत्री कमलेश लहरिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



