मंडल अध्यक्ष पोलिंग बूथ भ्रमण कर भाजपा कार्यकर्ताओं से कर रहे मुलाकात
सिलवानी । भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू ने नगर परिषद सिलवानी के वार्ड क्रमांक 15 में पोलिंग बूथ क्रमांक 150 रमपुरा, महावीर नगर, बेगवां खुर्द में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। सिलवानी मंडल के बूथ क्रमांक 150 पर मंडल अध्यक्ष श्याम साहू द्वारा वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया गया।
मंडल अध्यक्ष श्याम साहू का स्वागत वार्ड के पार्षद प्रदीप कुशवाहा द्वारा किया गया। बैठक में श्याम साहू द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी एवं समस्याओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भगवानदास कुशवाहा, अजमेर यादव, मनीष कुशवाहा, चरणसिंह कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, सूर्यभान सराठे, भगवत कुशवाहा, चंद्रभानसिंह, दिनेश सराठे, श्रीकांत आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे। वार्ड की सर्व सहमति से पोलिंग बूथ क्रमांक 150 के लिए प्रभारी के रूप में रुपेश कुशवाह को नियुक्त किया गया एवं सह प्रभारी बंटू साहू बनाए गए।
बूथ अध्यक्ष रामकृष्ण सेन, मंत्री हरिसेवक साहू, बीएलए लक्ष्मीनारायण कुशवाहा को बनाया गया।



