क्राइममध्य प्रदेश

कथा वाचक को क्यों रोका ? क्या धर्म में है सही ?, ओबीसी महासभा ने किया धरना प्रदर्शन

कार्यवाही करने की मांग, पनागर थाना क्षेत्र की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की पनागर विधानसभा क्षेत्र के रैपुरा में भागवत कथा करने आई कथावाचक देविका किशोरी पटैल को रैपुरा के ही कुछ लोगों ने भागवत कथा करने से रोका साथ ही देविका से गाली गलौच की वहीं अपशब्दो के साथ साथ कहा गया कि हमारी समाज में शादी करों, तब आप भागवत कथा कर सकतीं है ? इस घटना के खिलाफ में एक हफ्ते पहले भी पुलिस थाना पनागर में ओबीसी अखिल भारतीय महासभा ने ज्ञापन दिया था। लेकिन इस ओर कोई कार्यवाही नहीं की गई । कथा वाचक के साथ 24 फरवरी की अप्रिय घटना की वजह से पुनः बस स्टैंड पनागर से रैली निकालते हुए पुलिस थाना पनागर का घेराव किया गया । मांग की गई कि जल्द से जल्द दोषियों के ऊपर उचित कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेजें। वहीं कथावाचक देविका किशोरी को पुलिस सुरक्षा प्रदान करें। देविका किशोरी के जातिगत, धर्म भेदभाव एवं महिला अधिकारों की अवहेलना को लेकर पीड़ित पिता मानिकलाल पटेल ने 2 मार्च 2025 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थीं।
इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने अधिनियम की धारा – भारतीय न्याय संहिता बी एन एस 2023 की धारा 296, 351/2, के साथ 3(5) के तहत 173 बी एन एस द्वारा प्रथम शिकायत दर्ज की थीं। इस घटना से समाज एवं महिलाओं के प्रति आदर और धर्म सम्मान से जो ठेस क्षेत्र वासियों को पहुंची हैं। उस पर जिला प्रशासन से जल्द कार्यवाही करने की मांग इस दौरान रखी गई।
धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एड इंद्रकुमार, विवेक पटैल, नोकेलाल, डां विनोद, छोटे पटैल, रामराज, ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी, संतराम, दिलीप, सुनील, राहुल चौधरी, घनश्याम यादव, संतोष राय, ओम समृद्ध एवं हजारों की संख्या में ओबीसी एससी एसटी समाज के लोग उपस्थित रहे।
कथा वाचक देविका किशोरी पटैल को एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी न्याय नहीं मिला था जिससे आक्रोशित होकर अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा, कुर्मी समाज संगठन, भीम आर्मी, कुशवाहा महासभा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने बस स्टैंड पनागर से अधिक संख्या के साथ बस स्टैंड से रैली निकालते हुए पुलिस थाना पनागर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एड इंद्रकुमार ने मांग की जल्द से जल्द दोषियों के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएं । और उन्हें जेल भेजा जाएं। जिससे फिर कभी इस प्रकार की घटना घटित न हो सके। इस अप्रिय घटना को लेकर देविका किशोरी को पुलिस सुरक्षा प्रदान करे।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक पटैल, राष्ट्रीय महासचिव नोकेलाल प्रजापति, प्रदेश सचिव डां विनोद पटैल, जिलाध्यक्ष छोटे पटैल, रामराज पटेल, जिला मीडिया प्रभारी ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी, नवीन, सुनील, दिलीप, राजकुमार, राहुल चौधरी, घनश्याम यादव, संतोष राय, चंदन कोरी, ओम समृद्ध, कन्हैया जाटव, नरेंद्र चौधरी, गुलाबसिंह मरकाम, के साथ अन्य लोगों ने इस मामले में जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की।

Related Articles

Back to top button