नेशनल लोक अदालत रायसेन में आयोजित, कई प्रकरणों का हुआ निराकरण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन में शनिवार नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया ।लोक अदालत जिला सत्र एवं न्यायालय परिसर में आयोजित की गई।जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं का तुरंत निराकरण कराकर नेशनल लोक अदालत योजना का लाभ लिया । अपने लंबित पड़े प्रकरणों को समाप्त कराया और योजना का फायदा लिया।
रायसेन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया ।जिसमें करीब 13 हजार 500 मामलो को रखा गया । जिसमें कई मामलों में निपटारा करके आम लोगों को सुलभ छूट देकर लाभ दिया गया तो वहीं सरकार को भी पैसे की वसूली होती है।वहीं लोक अदालत की बात करते हैं तो सबसे ज्यादा मामले बिजली चोरी के देखने को मिले ।जिसमें लोगों को सस्ता और सुलभ न्याय से सहूलियत देकर उनके विद्युत चोरी के निपटारे किए गए। जिसमें करीब 10 लाख रूपये की राशि वसूल की गई तो वही स्टेट बैंक के भी डूब के खाते के भी करीब 10 लाख की वसूली हुई और शाम तक 7-8 लाख रुपये की राशि वसूल हो जाएगी। वहीं जिला न्यायधीश ओंकारनाथ ने बताया कि करीब 10 हजार ऐसे मामले को अदालत में लगने वाले होते हैं उनको और करीब 3 हजार 500 सो ऐसे मामले अदालत में चल रहे है। इनको नेशनल लोक अदालत में शनिवार को रखा गया ।जिसमें कई मामलों में सुलभ और आसान तरीके से समझौता कर लोगों को लाभ दिया गया है ये नेशनल लोक अदालत नालसा की योजना है ।जिसके माध्यम से हर 3 महीने में लोक अदालत रखी जाती है जिसमें उपभोक्ता अपने लंबित मामलों का निराकरण कराते है।
वहीं मप्र मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी ग्रामीण के जूनियर इंजीनियर संजय पटेल ने बताया कि प्रीलिटिगेशन के लगभग 4 हजार और लिटिगेशन के करीब 2 हजार मामलों को आज रखे गए है ।जिसमे करीब 25 से 30 प्रकरणों में समझौता हुआ है और कई में शाम तक निराकरण हो जायेगा।लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है । लेकिन समझा कर उनके प्रकरणों का निपटारा किया जाता है। वही इस नेशनल लोक अदालत में इस स्कीम का लाभ लेने वाले लाभार्थियों का कहना है कि यह सरकार की अच्छी योजना है जिसमें हमारे प्रकरणों का निपटारा हुआ है ईसके बाद हमने अपने प्रकरणों को यहां पर नेशनल लोक अदालत में खत्म कराये हैं हम नेशनल लोक अदालत के आभारी हैं।



